हरिद्वार की गूंज

(रजत चौहान) हरिद्वार। सहायक अधिकारी, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, सूबेदार (से0नि0) भारत भूषण बलूनी ने जानकारी देते हुये बताया कि हरिद्वार में नवनियुक्त कमाण्डर ए.के चौधरी (से0नि0) ने 23 अगस्त, 2018 को जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। कमाण्डर ए.के चौधरी भारतीय नौ सेना से सेवा निवृत अधिकारी है तथा सेेवा के दौरान आपरेशन पवन श्रीलंका में तथा आपरेशन कैक्टस मालदीव में सक्रिय रहे हैं। इन्हे संयुक्त राष्ट्र संघ शांति दल के साथ सोमालिया तथा 1991के अंटार्कटिका के भारतीय अभियान दल में कार्य करने का भी अनुभव है। श्री चैधरी सेवा निवृत्ति के बाद 14 वर्ष का कार्पोरेट क्षेत्र में कार्यरत रहे है। हरिद्वार जनपद के समस्त पूर्व सैनिको एवं आश्रितों को नवनियुक्त जिला सैनिक कल्याण अधिकारी से बहुत आशाएं है। 
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours