हरिद्वार की गूंज
(बलकित सिंह) हरिद्वार। जिलाधिकारी श्री दीपक रावत ने हरिद्वार जनपद में कार्यरत महिलाओं के लिए बहादराबाद इण्डस्ट्रीयल एरिया में निर्मित वर्किंग हाॅस्टल का निरीक्षण किया
। वर्ष 2016 में केंद्रीय सहायता से निर्मित तीन मंजिला हाॅस्टल बिल्डिंग का संचालन करने के लिए आवेदकों हेतु समाचार पत्रों के माध्यम से सूचना प्रसारित करने के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिये। उक्त बिल्डिंग का निर्माण वर्ष 2016 में 16 करोड़ 27 लाख रूपये की लागत से 78/106 वर्ग मीटर भूमि पर यूपी निर्माण निगम द्वारा किया गया था। जिसका लोकापर्ण जून 2016 को होने के बाद से हाॅस्टल महिलाओं के लिए संचालित नहीं होने पर जिलाधिकारी ने शीघ्र ही हाॅस्टल जिला कार्यक्रम अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई पूर्ण कर संचालन शुरू करने के निर्देश दिये।
हाॅस्टल में किसी भी क्षेत्र में कार्यरत महिलाओेें के लिए लाइब्रेरी, जिम, डाइनिंग हाॅल, टीवी लाॅज आदि की गुणवत्ता युक्त सुविधायें दी गयी हैं। हाॅस्टल में रहने वाली महिलाओं से निर्धारित शुल्क लेकर कक्ष उपलब्ध कराये जायेंगे।
इसके बाद जिलाधिकारी ने बहादराबद इण्डस्ट्रीयल एरिया स्थित प्रसार मेटेल तथा मेटलकोज इण्डस्ट्री का निरीक्षण किया। यहां डीए ने प्लांट में काम कर रहे कामगारों से बात कर उनको मिल रहे वेतन की जानकारी ली। दैनिक मजूदरों को दिये जा रहे वेतन कम होने तथा पीएफ न काटे जानेे कम्पनी में बाल श्रमिक काम करते पाये जाने पर डीएम ने डीएलसी को इन कम्पनियों का स्थलीय निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिये। मेटलकोस के एमडी को फोन पर बात कर कम्पनी में बालश्रम तथा श्रम कानून के आदेशों का पालन किये जाने की हिदायत दी। डीएम ने डीएलसी में कामगारो के सीधे शिकायत करने व सुनवाई की व्यवस्था किये जाने के भी निर्देश दिये।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours