हरिद्वार की गूंज
(रजत चौहान) हरिद्वार। भगवानपुर में रुड़की देहरादून मुख्य राजमार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान पिछले कई दिनों से प्रशासन और  जनता के बीच झड़प चल रही है जिसमें जनता का आरोप था कि प्रशासन अपने मनमाने तरीके से जनता की जमीन को हड़पने की कोशिश कर रहा है आज सुबह प्रशासन की और से दोबारा चिन्हित कर अतिक्रमण हटवाया गया इस बीच कई भाजपा नेताओं एवं प्रशासन के बीच नोकझोंक देखने को मिली मगर प्रशासन के निशानदेही के बाद कुछ लोगों ने स्वयं ही अपने सामान एवं दुकान मकान आदि को तोड़ने का कार्य शुरू किया इस मौके पर एसडीएम भगवानपुर परियोजना प्रबंधक पीडब्ल्यूडी एवं पुलिस प्रशासन मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours