हरिद्वार की गूंज
(दिलशाद अली) लक्सर। लक्सर ब्लाक क्षेत्र के कलसिया गांव के पास बांध टूटने से गांव की और पानी पड़ गया है और गांव वालों को परेशानी खड़ी हो गई है मौके पर उप जिलाधिकारी कौशल मिश्रा तहसीलदार कानूनगो पटवारी आदि प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद है उधर पुलिस बल भी मौके पर मौजूद है और हर परेशानी से निपटने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है वही मौके पर कश्ती का भी इंतजाम किया गया है ताकि किसी फंसे हुए व्यक्ति को निकाला जा सके कल से 10 दिन पूर्व जब बांध टूटा था वह जंगल की ओर टूटा था आज शाम जो बांध टूटा है वह गांव के नजदीक टूटा है इस से गांव में पानी आने की संभावना बढ़ गई है उधर खानपुर क्षेत्र में शेरपुर चंद्रपुरी खादर चंद्रपुरी बांगर दल्ला वाला जोगा वाला दाबकी खेडा माडा बैला आदि गांव पानी की चपेट मे आ गये है उधर साेलानी नदी खतरे के निशान से बाहर चल रही है किसानाे काे फसल की चिंता बढी आैर घराे मे पानी आने की संभावना बढ़ गई है देहात क्षेत्र पानी को देख कर किंचित है और बैंक का कर्ज कहां से अदा किया जाएगा क्योंकि फसल पूरी तरह से खत्म हो गई है और गन्ना पूरी तरह से खत्म हो गया है अब कर्ज कहां से दिया जाएगा और साल का खाने का खर्च कहां से चलेगा बच्चों का लालन पोषण कैसे किया जाएगा इससे भी किसान चिंतित हो गए हैं समाचार लिखे जाने तक मूसलाधार बारिश जारी थी।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



Post A Comment:
0 comments so far,add yours