HARIDWAR KI GUNJ 
(रजत चौहान) हरिद्वार। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मा0 राजेन्द्र सिंह हरिद्धार के निर्देशानुसार आज दिनांक 28.07.2018 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान मे कृपाल कन्या हायर सेकेन्डरी स्कूल, कृपाल नगर, शिवालिक नगर, जिला हरिद्वार में विश्व यकृत शोथ दिवस के उपलक्ष पर जागरूकता एवं विधिक जागरूकता शिविर तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
शिविर में मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार की सचिव श्रीमती शिवानी पसबोला ने छात्र-छात्राओें को साईबर क्राईम, बाल श्रम गिरवीकरण अधिनियम, महिलाओं को शिक्षा का अधिकार अधिनियम एवं बाल कल्याण समिति के कार्यो आदि के बारे में बताते हुये महिलाओ को उनके अधिकारो को दबाने बाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के संबंध में बताया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार से वह अपने अधिकारों को न्यायालय से प्राप्त कर सकते हैैं साथ ही कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने मूल कर्तव्यों को समझेगा, तभी समाज में अपराधिक मामलो में सुधार होगा और प्रत्येक व्यक्ति का जीवन सुरक्षित रह सकेगा। 
कार्यक्रम में कृपाल कन्या हायर सेकेन्डरी स्कूल, कृपाल नगर, शिवालिक नगर, जिला हरिद्वार के प्रबन्धक श्री दिनेश शर्मा व प्रधानाचार्य श्रीमती रन्जना शर्मा ने शिविर में बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को किस प्रकार से अपने आस पास के शिक्षा का ज्ञान दिया जा सकता है और प्रत्येक व्यक्ति को इस संबंध में ध्यान देना होगा एवं प्रत्येक व्यक्ति अपने मूल कर्तव्यों को समझेगा और तभी समाज की शिक्षा में सुधार होगा और प्रत्येक बालक का जीवन सुरक्षित रह सकेगा।
कार्यक्रम में समस्त शिक्षकों व छात्र/छात्राओं को कानूनी ज्ञान माला पुस्तिकाओं/स्थाई लोक अदालत के फेम्पलेटस  का वितरण किया गया तथा स्वास्थ्य विभाग से एल0एम0औ0 डा0 श्रीमती यीशु चैधरी, डा0 श्री सुहाना सिंह विश्व यकृत शोथ के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए विद्यालय के बच्चों का परीक्षण कर निःशुल्क दवाईया भी वितरित की गई।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours