हरिद्वार की गूंज
(रजत चौहान) हरिद्वार। पत्रकारों द्वारा सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर अपनी मांगो को लेकर जारी धरने का समर्थन करने पहुँचे पूर्व कृषि मंडी समिति अध्यक्ष संजय चौपडा ने कहाँ कि आए दिन पत्रकारों पर हमले हो रहे है, जिसमे हमारे कई वरिष्ठ पत्रकारों को अपनी जान गवानी पडी है, इसलिए पत्रकारों की मांगो को अतिशीघ्र माना जाए ताकि संविधान के चौथे स्तम्भ की जान बच सके, नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया के जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा महामंत्री राहुल वर्मा कोषाध्यक्ष सुनील पाल के संयुक्त संयोजन में जम्मू कश्मीर में शहीद हुए सुजात बुखारी हत्या के विरोध में एक दिवसीय धरने में शिरकत करते राजनीतिक गैर राजनीतिक संस्थाओं के प्रतिनिधि और भ्रष्टाचार रिपोर्टर के प्रधान संपादक जयपाल सिंह व हरिद्वार की गूंज के प्रधान सम्पादक रजत चौहान जी ने भी धरने मे शिरकत की तथा पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कानून बनाने की मांग सरकार से की।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours