हरिद्वार की गूंज
(प्रियवीर सिंह) हरिद्वार। कलयुगी बेटे को सबक सिखाने एसएसपी पहुंचे आरोपी के घर एक पीड़ित बुजुर्ग विधवा मां ने श्री कृष्ण कुमार वीके, एस0एस0पी0 हरिद्वार से लगाई मदद की गुहार, तो आरोपी बेटे और उसकी पत्नी समेत तीन अन्य भाईयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। विगत दिनों एक बुजुर्ग महिला एसएसपी ऑफिस में श्री कृष्ण कुमार वीके, एसएसपी हरिद्वार से मिलने पहुंची। पीड़िता ने बताया कि उसके बेटे ने उसे घर से निकाल दिया है। वह भूखी प्यासी सड़क पर घूम रही थी। जिसके बाद किसी राहगीर ने एसएसपी ऑफिस में बेटों की शिकायत करने को कहा। पीड़िता ने एसएसपी को अपना नाम #नौरती_देवी पत्नी स्वर्गीय सीताराम निवासी मौहल्ला मालियान, ज्वालापुर बताया। नौरती देवी ने बताया कि उसके चार बेटे है। तीन बेटे चंडीगढ़ में रहते है जबकि एक बेटा गंगाराम ज्वालापुर में रहता है। गंगाराम और उसकी बहू ने करीब दो साल पूर्व उसे घर से निकाल दिया था। वह रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर रात गुजार रही थी। जबकि तीन अन्य बेटों ने उसकी कोई सुध नहीं ली है। नौरती देवी की व्यथा सुनने के बाद एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने अपने गनर और चालक को कार लेकर चलने का आदेश दिया। श्री कृष्ण कुमार ने बुजुर्ग नौरती देवी को अपने साथ सरकारी वाहन में बैठाकर उसके घर की तरफ रवाना हो गये। एसएसपी बुजुर्ग महिला के साथ सीधा उसके बेटे गंगाराम के पास पहुंच गये। घर पहुंचते ही एसएसपी ने बेटे गंगा सिंह और बहू राजेश्वरी देवी को कड़ी फटकार लगाई। बेटे को मां का सम्मान नहीं करने के लिये काफी डांटा। एसएसपी ने सम्मान पूर्वक बुजुर्ग महिला को घर में प्रवेश कराया और बेटे को किसी प्रकार की परेशानी नहीं देने की चेतावनी दी। नौरती देवी की शिकायत पर आरोपी बेटे गंगाराम उसकी पत्नी राजेश्वरी देवी और तीन अन्य बेटे कन्हैया, राजेश और प्रभु के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours