हरिद्वार की गूंज
(विभास सिन्हा) हरिद्वार। विश्व योग दिवस के उपरान्त योग की महत्ता व् उस से जुडी अध्यात्म ,प्राणायाम,पंचकर्म, षडकर्म, ध्यान, साधना, नेचुरोपैथी, प्राकृतिक चिकित्सा आदि की जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से चित्रगुप्त मंडल द्वारा अपने सदस्यों के लिए योग ग्राम यात्रा का आयोज़न किया गया अध्यक्ष विभास सिन्हा ने बताया कि समिति के सदस्यों द्वारा प्रकृति की गौद में योगाभ्यास से लेकर प्राणायाम, ध्यान आदि क्रियाएँ भी की गई ताकि भविष्य में अन्य को भी जागरूक किया जा सके व् सभी हमारे हिन्दू संस्कृति की महान शक्ति योग व् अन्य पंचकर्म की क्रियाओं से रूबरू हो सकें।मंडल के सचिव विवेक सक्सेना द्वारा योग ग्राम के महा प्रबंधक एम. सी राजपूत (भूतपूर्व सैनिक एयर फ़ोर्स) को स्मृति चिन्ह भेंट कर धन्यवाद व्यक्त किया गया जिन्होंने बताया कि योग ग्राम में प्राकृतिक चिकित्सा उपलब्ध है।
योग ग्राम में साधक योग, ध्यान, पंचकर्म एवं षड्कर्म का लाभ लेने आते हैं। देश-विदेश से लोग यहाँ योग प्राणायाम करने और प्रकृतिक चिकित्सा कराने आते हैं।इस दौरान अक्षत श्रीवास्तव कमल कुलश्रेष्ठ, अंकित श्रीवास्तव, डॉक्टर दीपेश प्रसाद,विपिन खरे,विपुल श्रीवास्तव, देवेन्द्र शंकर, अनिल माथुर, दिनेश सक्सेना, कुमार गौरव आदि उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours