हरिद्वार की गूंज
(अब्दुल सत्तार-वरिष्ठ सम्पादक) हरिद्वार। वार्ड न०-40 पीठ बाजार  ज्वालापुर के पार्षद पद के उम्मीदवार और राजनीति मे काफी समय से सक्रिय आबाद कुरैशी ने कहा है, कि नगर निकाय के चुनावो को लेकर अभी स्थिति साफ नही है, सरकार और चुनाव आयोग की मंशा से ऐसा लग रहा है, कि निकाय चुनाव मुस्लमानों के पाक महीने रमजान मे हो सकते है, इसलिए सरकार और चुनाव आयोग नगर निकाय चुनाव की तिथि की घोषणा से पहले रमजान के महीने को ध्यान मे रखे क्यो मई की 17 तारीख से रमजान का महीना शुरू हो रहा है, यदि रमजान मे चुनाव होते है, तो मुस्लिम समाज को काफी समस्याओं का सामना करना पडेगा, ज्ञात हो कि आबाद कुरैशी अपने क्षेत्र मे जनता के बीच काफी लोकप्रिय है, समय समय पर लोगो की समस्याओं को दुरुस्त कराने के लिए हर सम्भव प्रयास करते है, इसलिए पार्षद के चुनाव के लिए वाडृ की जनता उनको पसंद कर रही है, और उनको पसंद करने की एक खास वजह ये भी है, कि वो एक गरीब परिवार से आते है, और वो बडी ही ईमानदारी तथा लगन से लोगो की समस्याओं को हल कराते चले आ रहे है, वाडृ के बडे छोटे सभी का भरपूर आर्शीवाद और सहयोग उनको प्राप्त है, ये बाते आबाद कुरैशी ने हमारे अखबार के नुमाइंदे द्वारा पूछने पर कही और हरिद्वार की गूंज भी लोगो से ये अपील करता है, कि वाडृ के विकास के लिए जमीन से जुडे लोगो को चुने ऐसे लोगो को चुने जिन बंगले ओर बंगलो के आगे बडे बडे गेट ना हो जो सी०सी०टी०वी०फुटेज मे देखकर मिलने से पहले ही ना करवा दे, बल्कि ऐसे लोगो को चुने जिनके मकान आम आदमी जैसे हो और उनके मकानो का दरवाजा एक ही हो और 24 घण्टे समाज की सेवा के लिए खुला हो जिनके मकानो के अन्दर जाने के लिए कोई आज्ञा ना लेनी पडे।ऐसे लोगो को चुनने के अपील हरिद्वार की गूंज समाज से कर रहा है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours