हरिद्वार की गूंज (24*7)

(नीटू कुमार) हरिद्वार। प्रयागराज में आज सोमवार को सुबह 11 बजे होने वाली अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की बैठक में एक महत्वपूर्ण  प्रस्ताव पारित होने वाला है जिसमें अब तक उत्तराखंड समेत पूरे देश में साधु संतों की हत्याओं और अपहरण के मामले की सीबीआई जांच किए जाने की मांग शामिल होगी सूत्रों के मुताबिक बड़ी तादाद में अखाड़े प्रयागराज पहुंच गए हैं। जहां पर आज होने वाली अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की बैठक को लेकर सब की नजर टिकी हुई है और प्रयागराज इस समय अखाड़ों की राजनीति का सबसे बड़ा केंद्र बन गया है अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्री महंत हरि गिरी महाराज 3 दिन पहले ही प्रयागराज पहुंच गए थे जहां उन्होंने सारी कमान अपने हाथ में संभाल ली है  हरिद्वार से श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष और श्री निरंजनी अखाड़े के सचिव श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज बड़ी तादाद में साधु संतों के साथ प्रयागराज पहुंच गए इस समय प्रयागराज में साधु संतों की राजनीतिक गतिविधियां बहुत तेज हो गई हैं जहां अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष का चयन होगा सूत्रों के अनुसार यह बैठक हंगामेदार होगी जिसमें एक मत से कुछ संतो द्वारा निजी स्वार्थों के लिए अखाड़ा परिषद  को बांटने के प्रयासों की निंदा की जाएगी साथ ही साधु संतों की हत्या और अब साधु संतों के अपहरण की सीबीआई जांच कराने की मांग की जाएगी जिससे कुछ संतो में और अखाड़ों में खलबली मची हुई है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours