हरिद्वार की गूंज (24*7)

(विकास शर्मा) हरिद्वार। कनखल स्थित हरे राम आश्रम में हुई चोरी का खुलासा करते हुए कनखल पुलिस द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से नगदी और चांदी के बर्तन तथा जेवरात बरामद किए हैं। विदित हो कनखल के हरे रामआश्रम के परमाध्यक्ष कपिल मुनि महाराज ने उनके कार्यालय से चांदी के बर्तन, जेवरात और कैश चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। नगर पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर एक आरोपी राजेंद्र निवासी रामपुरा जगाधरी यमुनानगर हरियाणा को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए चांदी के बर्तन जेवरात और 290000 रुपये बरामद किए गए हैं। आरोपी नशे का आदी है और उसी की लत के चलते ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी को चोरी की धारा में चालान कर जेल भेज दिया गया।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours