हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। नई उड़ान फाउंडेशन के तत्वधान में डांडिया फ्यूजन कार्यक्रम का आयोजन किय गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची फिटनेस इन्फ्लुएंसर प्रिया आहूजा, केयर नर्सिंग कॉलेज डायरेक्टर प्रीतिकिशा और एसपी रोशनाबाद प्रदीप राय की पत्नी ऋतु राय ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों ने प्रतिभाग कर डांडिया फ्यूज़न क्वीन, बेस्ट ड्रेस, बेस्ट डांडिया स्टिकस, अनलिमिटेड गेम्स और डांडिया के सामूहिक राउंड्स, डांडिया की शाम में अपना अलग रंग जमाया कर मनोरंजन का भरपूर लुफ्त उठाया है। वही इस अनोखी प्रतियोगिता और मनोरंजन के खेल में जीत हासिल करने वाले ग्रुप को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया है। नई उड़ान की संस्थापक विनीता गोनियाल ने बताया कि कोरोना काल के इन दो वर्षों में महिलाओं को एक तनाव या परेशानी की स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया है, जो कही न कही हम सबके लिए हानिकारक है। इसी तनाव को दूर करने के लिए महिलाओं व मातृशक्ति के लिए डांडिया फ्यूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि नई उड़ान संस्था द्वारा कई वर्षों से महिलाओं के हितों में समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। साथ ही नई उड़ान संस्था सामाजिक कार्यो और जरूरतमंदों की सेवा में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती है। और कोरोना काल में भी जरूरतमंदों की सेवा कर संस्था के हर एक पदाधिकारी व सदस्य ने अपना महत्वपूर्ण योगदान निभाया है। उन्होंने नई उड़ान की टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नई उड़ान की टीम में शामिल संस्था संरक्षक मोनिका अरोरा, इशिता अरोरा, प्रीति गुप्ता, प्रियदर्शिनी, प्रियंका पांडे, कनुप्रिया मिश्रा और विभा गर्ग ने भी वर्षों से किए जा रहे अलग-अलग कार्यक्रमों को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण सहयोग दिया है।  इस अवसर पर संस्था संस्थापक विनीता गोनियाल ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों का शाल ओढ़ाकर और उपहार भेंट कर सम्मान भी किया। वही चंडीगढ़ से आए सैफी ने कार्यक्रम में एंकर की है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours