हरिद्वार की गूंज (24*7)

(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह चौक पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे वक्ताओं ने कहा कि सरदार भगत सिंह सच्चे राष्ट भक्त थे युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। सरदार भगत सिंह ने मात्र 21 वर्ष की आयु में हंसते हंसते शहादत दे दी। आज सरदार  भगत सिंह जैसे युवाओं को देश की आवश्यकता है। माल्यार्पण करने वालो में प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भण्डारी, वरिष्ठ नेता अनिल सती, एडवोकेट सुल्तान, अकरम, शिशुपाल सिंह नेगी, मयंक गुप्ता, प्रवीण वर्मा व भरत कुमार आदि उपस्तिथ रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours