हरिद्वार की गूंज (24*7)

(दिलीप गुप्ता) हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व ग्रामीण के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी थाना पथरी क्षेत्र में निरोधात्मक कार्यवाही के अन्तर्गत नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में दिए गए आदेश, निर्देश के अनुपालन एवं पुलिस अधिक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी लक्सर के कुशल निर्देशन में थाना पथरी द्वारा चलाए गए अवैध कच्ची शराब की रोकथाम के विरुद्ध निरोधात्मक अभियान लगातार जारी रखने हुए कल दिनांक 08/09/2021 की रात्रि को अवैध शराब की छापेमारी करते हुए दो अभियुक्त रवि पुत्र जयपाल निवासी फेरूपुर, व प्रवीण पुत्र शोभे राम निवासी शेरपुर थाना पथरी से 10 लीटर कच्ची अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना हाजा पर आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा गया।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours