हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार भूपतवाला में समस्त सुविधायुक्त अस्पताल निर्माण के लिये लम्बे समय से मांग कर रहे समाजिक कार्यकर्ता मनोज निषाद को पुलिस हिरासत में लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुखियागली आगमन पर ज्ञापन नही देने दिया गया था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर अस्पताल निर्माण के समर्थन का मुद्दा विधानसभा में उठाने के लिये आवाज़ तेज़ होने लगी। वही स्वामी विवेकानंद जनहित ट्रस्ट के अध्यक्ष हिमांशु सरीन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में मनोज निषाद को पुलिस हिरासत में लेकर ज्ञापन नही देने पर नाराजगी जताते हुए उत्तरी हरिद्वार भूपतवाला में सुविधायुक्त अस्पताल निर्माण जल्द कराने की मांग की है, हिमांशु सरीन के अनुसार क्षेत्र में काफी बार इस मुद्दे को चुनावी मोहरा बनाया जा चुका है। सरकार बदली मुख्यमंत्री बदले लेकिन सामस्या जस की तस रहीं। सरीन के अनुसार सरकार को कुम्भ मेला से पहले ही अस्पताल निर्माण करवा देना चाहिए था। उनके द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए मामले की जानकारी दी साथ ही नाराज़गी व्यक्त करते हुए कहा कि कोरोना काल सहित कुम्भ मेलाए कावड़ मेला आदि के समय भारी संख्या में लोग हरिद्वार आते है। जनपद के मुख्य तीर्थस्थलों का भी रास्ता यही है। ऐसे में भीड़ आदि मेलावधि के समय अस्वस्थ व ज़रूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य संबंधी खास परेशानियों का समंग करना पड़ता है। बताया कि इससे पहले भी संस्था के पत्र के द्वारा स्वास्थ्य महानिदेशक उत्तराखंड को मेला अस्पताल में लिफ्ट ठीक करवाने और खड़खड़ी क्षेत्र में खोलने की मांग की गई थी जिसके लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार को कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया है। लचर स्वास्थ्य व्यवस्था को लौटकर क्षेत्र की जनता में रोष है जो कि सोशल मीडिया के माध्यम से साफ नजर आ रहा है। ऐसे में सरकार को जल्द से जल्द अस्पताल निर्माण का कार्य शुरू करवा देना चाहिए।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours