हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार।

(गगन शर्मा) हरिद्वार। टोडा कल्याणपुर एतमाद में जनहित दिव्यांग सेवा समिति ने तलत परवीन के माध्यम से उप प्रधान अब्दुल वाजिद के आवास पर एक सभा का आयोजन किया गया। इसमें यूडी आईडी कार्ड, विकलांग पेंशन, विकलांग प्रमाण पत्र आदि का रजिस्ट्रेशन किया गया। इसके अतिरिक्त यहां पर एक मुफ्त जांच चिकित्सा शिविर का आयोजन भी किया गया। रैंकर हॉस्पिटल में कार्यरत डॉक्टर यासमीन के द्वारा फ्री मेडिकल कार्ड भी बनाए गए। उपप्रधान अब्दुल वाजिद साहब ने कहा कि उनके गांव में जनहित दिव्यांग सेवा समिति की ओर से शिविर सफल रहा। वाजिद प्रधान ने जनहित दिव्यांग सेवा समिति के तमाम पदाधिकारियों को सम्मानित किया। समिति के संस्थापक व अध्यक्ष सलीम मलिक को शॉल उड़ाकर सम्मानित किया गया। वाजिद प्रधान का मीडिया प्रभारी डॉक्टर सलीम फारुकी पत्रकार  ने शुक्रिया अदा किया। इस मौके पर जनहित दिव्यांग सेवा समिति के सभी पदाधिकारीयो के अलावा संस्थापक सलीम मलिक व अध्यक्ष सुंदरलाल गौतम, सेंहनदर कुमार, अरविंद कुमार, परवेज खान, इमरान, शाहनवाज, मेहताब बंगेड़ी, असलम बंगेड़ी, डॉ वाजिद और गढ़वाल मंडल अध्यक्ष तलत परवीन ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours