हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बहुत खास होता है इस खास दिन को मनाने के लिए लोग तरह-तरह की तैयारियां करते हैं। घरों में झांकी सजाई जाती है और माता-पिता घर के छोटे बच्चों को बाल गोपाल के रुप में सजाते हैं। हरिद्वार धर्मनगरी में विभिन्न-विभिन्न जगह मे भी लोगों ने घरों मे उत्साह के साथ भगवान कृष्ण-राधा के बाल रूप की झांकियाॅ सजाकर झूला झूलाया। इस मौके पर नन्हे बच्चों ने श्रीकृष्ण और राधा की वेशभूषा धारण कर जमकर जन्माष्टमी का आनंद लिया। धर्मनगरी हरिद्वार में भी बच्चों ने अपने घर पर रहकर ही श्रीकृष्ण राधा और सुदामा आदि की वेशभूषा व फैंसी ड्रेस पहनकर अभिभावकों को मंत्रमुग्ध किया। ऐसा ही धर्मनगरी हरिद्वार के नन्हे बच्चे काव्या गुप्ता उम्र 3 वर्ष राधा के रूप में व हृदयांशी पपने उम्र 1 वर्ष जो की श्रीकृष्णा की वेशभूषा पहनकर अपनी और सबको आकर्षित कर रहे थे। नन्हे बच्चों ने इस अवसर पर श्री कृष्ण राधा का रुप धरकर खूब मस्ती की।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours