हरिद्वार की गूंज (24*7)

(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में कल रक्षाबंधन के मौके पर आम आदमी पार्टी द्वारा महिलाओं के लिए निःशुल्क ऑटो-रिक्शा का संचालन किया गया। जिसके बाद पुलिस द्वारा ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। जिस पर सोमवार को आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली का घेराव किया। नगर कोतवाली का घेराव कर रहे आप पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की तीखी बहस भी हुई। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा द्वारा बताया गया कि कल रक्षाबंधन के दिन हरिद्वार विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी द्वारा महिलाओं के लिए निःशुल्क ऑटो सेवा शुरू की गई थी जिस पर पुलिस द्वारा ऑटो चालक को अवैध तरीके से गिरफ्तार किया गया। पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा चालक की रिहाई के लिए आम आदमी पार्टी ने आज हरिद्वार नगर कोतवाली का घेराव किया गया। इस पर आम आदमी पार्टी की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष हेमा भंडारी का कहना है कि आम आदमी पार्टी हरिद्वार विधानसभा में रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को एक तोहफा देना चाहती थी।  जिसका पुलिस द्वारा सत्तारूढ़ पार्टी के दबाव में आकर ऑटो रिक्शा चालक को गिरफ्तार किया गया। पूछे जाने पर पुलिस द्वारा बार-बार इनकार किया गया और जब आम आदमी पार्टी द्वारा दबाव बनाया गया तो पुलिस द्वारा बताया गया कि उक्त चालक को विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार किया गया है। कार्यकर्ता के परिजनों को गिरफ्तारी के बाद कोई सूचना नही दी गयी और न ही दर्ज मुकदमे की कोई कॉपी उपलब्ध नही कराई गई जो कि सोचनीय है। आम आदम पार्टी द्वारा दी गयी तहरीर को भी नही लिया गया जो कि एकतरफा कार्यवाही को दर्शाता है। आम आदमी पार्टी ऐसे मुकदमो से डरने वाली नही है। जिस पर सोमवार को आम आदमी पार्टी द्वारा कोतवाली का घेराव किया गया और चालक को रिहा किए जाने की मांग की गई। जिला सचिव अनिल सती ने कहा कि  सत्ता पक्ष के दबाव मे प्रशासन काम कर रहा है। जिस तरह पुलिस द्वारा गिरफ्तारी की गई वह पूरी तरह निंदनीय है पुलिस आम आदमी पार्टी की पूर्व में दी गयी तहरीर पर अभी तक कोई कार्यवाही नही की गई। रक्षाबंधन पर बहनों को मुफ्त यात्रा से घबराकर ऐसे फर्जी मुकदमे थोपे जा रहे है जिन्हें हरिद्वार की जनता भलीभांति समझ रही है। इस अवसर पर यशपाल चौहान, नरेश शर्मा, संजू नारंग, रघुवीर सिंह पंवार, नवीन मारिया, राजे नेगी,  गीता देवी, युवा मोर्चा अध्यक्ष गगन वर्मा, अर्जुन सिंह, पवन धीमान, शिशुपाल नेगी, ममता सिंह, अम्बरीष गिरी, किरन कुमार दुबे, अनुज चौधरी, साहूकार, दीप्ति चौहान, सुरेश तनेजा, परवीन कुमार, शाहीन अशरफ, तनुज शर्मा, गुरु कार्तिक, मयंक गुप्ता, अकरम,  आदि अनेको कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours