हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा मादक द्रव्य एवं मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री की रोकथाम व मादक द्रव्य एवं मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री में लिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर, सहायक पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सदर के दिशा निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रानीपुर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। दिनांक 23.08.2021 को प्रातः चौकी प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र उप निरीक्षक प्रवीन रावत द्वारा का० संदीप सेमवाल, का० आशुतोष व का० सतेंद्र के साथ गश्त के दौरान बालकुंज के सामने दादूपुर से बहादराबाद की और जाने वाली सड़क से अभियुक्त शाहरुख पुत्र शराफत उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम जमालपुर, कोतवाली रानीपुर, हरिद्वार को पकड़ा। जिसके पास से 6.00 ग्राम स्मैक बरामद हुई जिसके आधार पर कोतवाली रानीपुर पर अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 371/ 2021 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। पकड़े गए अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम 1- उ०नि० प्रवीन रावत चौकी प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र, कोतवाली रानीपुर, 2- का० संतराम 3- का० संदीप सेमवाल, 4- का० आशुतोष, 5- का० सत्येंद्र यादव शामिल रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours