हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हरिद्वार जिले की पत्रकार वार्ता विभाग कार्यालय हरिद्वार पर संपन्न हुई जिसमें देश की स्वतंत्रता के लिए 75 वर्ष पूर्ण होने पर अभाविप ने देश में राष्ट्रीय भाव को जन जन तक पहुंचाने के लिए एक गांव एक तिरंगा अभियान का आगाज किया है इस अभियान के तहत प्रांत मंत्री काजल थापा ने बताया कि इस अभियान में स्वतंत्र सेनानियों के परिवारों के सदस्यों व सैनिकों व उनके परिवार वालों में एक विशेष संवाद स्थापित करेंगे। वही इस अभियान के अंतर्गत 22 जिलों (संगठनात्मक) में 1923 कार्यकर्ता 4675 स्थानों तक तिरंगा फहराएंगे। अतः यह अभियान प्रत्येक गांव तक राष्ट्रीयता का नव संचार करेगा। प्रदेश सह मंत्री मोहित चौहान व नगर मंत्री अमन कुशवाहा ने बताया कि एक गांव-एक तिरंगा। इस अभियान को लेकर हरिद्वार जिले में भी 500 स्थानों पर तिरंगा फहराने की योजना बनी है। इस अभियान के तहत अभाविप हरिद्वार कार्यकर्ताओं व नवीन जुड़ने वाले कार्यकर्ताओं व आम जनमानस के मन-मस्तिष्क में राष्ट्रीयता की भावना का संचार करेंगी व अभाविप हरिद्वार सभी जनमानस से यह आह्वान करती है कि अधिक से अधिक संख्या में आप भी इस अभियान से जुड़े व इस अभियान को सफल रूप देने में सहयोग करें। इस प्रेस वार्ता में विभाग संगठन मंत्री राहुल सारस्वत, नगर संगठन मंत्री ईशा बदलवाल, नगर सह-मंत्री आशीष पोखरियाल उपस्थित रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours