हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(फिरोज अहमद) लक्सर। उत्तराखंड के हरिद्वार की लक्सर पुलिस पूरे अलर्ट मोड पर नजर आ रही है और अपराधियों पर भारी पड़ती दिखाई दे रही है आपको बता दें कि लक्सर पुलिस ने कुछ समय पहले क्षेत्र के सुल्तानपुर आदमपुर गांव में एक दुकान मे सेंधमारी कर लाखों का सामान चुराने वाले 15 सौ रुपए के इनामी आरोपी को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया है। लक्सर कोतवाल प्रदीप चौहान ने बताया पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड देहरादून द्वारा इनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के दृष्टिगत हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए। उन्होंने बताया उसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व लक्सर सीओ बीएस चौहान के निर्देशन में एक पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस की टीम द्वारा चोरी में वांछित चल रहे एक इनामी आरोपी कुर्बान उर्फ भूरा को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया है। जो कि सुल्तानपुर गांव का ही निवासी है और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदलता रहता था उन्होंने बताया जिसके ऊपर हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 15 सौ रूपये का इनाम घोषित किया गया था जिसे गिरफ्तार कर आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में सुल्तानपुर चौकी इंचार्ज अंकुर शर्मा, कांस्टेबल नारायण, कांस्टेबल अब्बल सिंह, कांस्टेबल पंकज कुमार आदि शामिल रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours