हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार अपराधों की रोकथाम व अपराधियों की धरपकड़ करने के लिए चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में थाना कनखल क्षेत्रान्तर्गत प्रभारी निरीक्षक कनखल के नेतृत्व में उपनिरीक्षक बृजपाल सिंह चौकी प्रभारी जगजीतपुर व कर्मचारी गणों की एक टीम गठित की गई। जिसमें गठित टीम द्वारा गस्त के दौरान अभियुक्त अरमान पुत्र मुस्तफा निवासी मोहल्ला कस्साबान कोतवाली ज्वालापुर को अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त अरमान उपरेाक्त के विरूद्व थाना हाजा पर मु0अ0सं0 270/2021 धारा 25/4 शस्त्र अधि0 पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम में उ०नि० बृजपाल सिंह चौकी प्रभारी जगजीतपुर थाना कनखल, का० रविंद्र प्रसाद थाना कनखल, कांस्टेबल रविंद्र तोमर थाना कनखल हरिद्वार मौजूद रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours