हरिद्वार की गूंज (24*7)

(रजत चौहान) हरिद्वार। उत्तराखंड स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी समिति रजिस्टर्ड हरिद्वार के तत्वाधान में हरिद्वार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन नगर कोतवाली के सामने शहीदी पार्क में  किया गया। पूर्व विधायक व क्रांतिकारी नेता स्वर्गीय अमरीश कुमार (भाईजी) को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों के लोगों के द्वारा पुष्पांजलि व श्रद्धांजलि अर्पित की गई। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार से सुभाष घई व मुरली मनोहर ने उनके संघर्षमय जीवन पर प्रकाश डाला और कहा कि उन्होंने कभी भी अपने सिद्धांतों के विरुद्ध कोई कार्य नहीं किया।पूर्व पार्षद अमन गर्ग व श्यामसुंदर सचदेवा ने स्वर्गीय अमरीश कुमार जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला व नौजवानों को प्रेरणादायक संस्करण बताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करि तथा भाई अमरीश के विचारों को अपने जीवन में उतारने को कहा व अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करने  के लिए प्रेरित किया। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित मातृशक्ति व नौजवानों ने श्रद्धा सुमन अर्पित करें। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित मुकेश त्यागी, राजेश शर्मा, राजीव शर्मा, सचिंदर गिरी, अनिल गिरी, गौरव सचदेवा, अर्जुन राणा, अर्जुन सिंह, बलवीर सिंह, अशोक चौहान, अमन शर्मा, पार्षद राजीव भार्गव, रविंद्र शर्मा, सत्येंद्र बिष्ट, विकास कंबोज, बालकिशन कोरी, अरुण शर्मा, श्रीमती उषा सिंह, विशाल अग्रवाल आदि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours