हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। हरिद्वार की लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से शर्मनाक रिश्तो को तार-तार करने वाला मामला प्रकाश में आया है। जहां एक चाचा ने अपनी ही नाबालिक भतीजी की नहाने की वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार जबरदस्ती दुष्कर्म किया। वहीं पीड़ित ने परिजनों संग लक्सर कोतवाली पहुंचकर आरोपी चाचा के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई थी। लक्सर कोतवाली पुलिस ने आज पीड़ित की तहरीर पर आरोपी चाचा इस्तकार पुत्र शहीद हसन निवासी नेहन्दपुर सुठरी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और अग्रिम कार्रवाई में जुटी है। वही पीड़ित नाबालिक किशोरी के पिता ने बताया मेरे चाचा के लड़के ने जो रिश्ते में मेरा भाई लगता है उसने मेरी बेटी के साथ दुष्कर्म किया है और अब वह मुझ पर फैसले का दबाव बना रहे हैं मुझे इंसाफ चाहिए।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours