हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। मंगलवार को कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद ने लक्सर पहुंच  रुड़की लक्सर तिराहे पर शिव  चौक व शिव मूर्ति का अनावरण किया। बता दें कि लक्सर विधायक संजय गुप्ता के प्रस्ताव पर कई महीने पहले रुड़की लक्सर तिराहे पर शिवमूर्ति की मूर्ति स्थापित की गई थी जिसका अनावरण अब तक ना होने से नगर वासियों रोष उत्पन्न हो रहा था। नगर वासियों का कहना था भगवान शिव की मूर्ति को इस तरह ढक कर रखना असुभ और अनर्थ के संकेत है इसी को लेकर कल यानी 7 मई को लक्सर तहसील व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय वर्मा और कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी ने प्रेस वार्ता कर घोषणा की थी कि शीघ्र ही 11 सदस्यों की टीम गठित कर शिव मूर्ति का अनावरण किया जाएगा। वही आज कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद ने विधायक संजय गुप्ता और लक्सर नगर पालिका अध्यक्ष अमरीश गर्ग के साथ शिव की मूर्ति का अनावरण किया है। आनन-फानन में शिव मूर्ति के अनावरण पर नगर वासियों का कहना है शिव की मूर्ति के अनावरण पर ना तो परंपराओं का ध्यान रखा गया और ना ही अनावरण से पहले पूजा अर्चना की गई है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours