हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। हरिद्वार की लक्सर पुलिस ने क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव में महिला के साथ छेड़छाड़ व उसके पति के साथ मारपीट करने वाले तीन सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है बात दे की इस्माइलपुर गांव में घर के पास पीड़िता अपने खेत में सब्जियों में पानी दे रही थी तभी गांव का एक युवक वहां आया और महिला के साथ छेड़खानी शुरू कर दी महिला ने इसका विरोध किया और शोर मचाना शुरू कर दिया तभी महिला का पति घर से बाहर आया उसे आता देख आरोपी वहां से फरार हो गया आरोप है थोड़ी ही देर में छेड़खानी करने वाला युवक अपने दो भाइयों को साथ मे लेकर आया और पीड़िता के पति के साथ गाली गलौज व मारपीट शुरू कर दी जिससे पीड़िता के पति की आंख फूट गई और वह खून में लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा पीड़िता के शोर मचाने पर गांव के ही कुछ लोग आ गए लोगों को अपनी ओर आता देख आरोपी महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया था वही कोतवाल प्रदीप चौहान ने बताया महिला के साथ छेड़छाड़ व मारपीट करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और आज उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours