हरिद्वार की गूंज (24*7)

(इमरान देशभक्त) रूड़की। मेयर गौरव गोयल ने मुख्यमंत्री से मांग की है, कि ऑक्सीजन व दवाओं की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही के निर्देश ज़िला प्रशासन को दिए जाएँ। मेयर गोयल ने कहा कि कोविड से जनता का जीवन बचाने के लिए सरकार भरसक प्रयास कर रही है, मगर कुछ देशविरोधी तत्व इस संकट की घड़ी में भी मानवता को शर्मसार कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मांग की कि ऐसे तत्वों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दायर कर सबक सिखाया जाए। उन्होंने डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों व पुलिस कर्मियों की सेवा की सराहना करते हुए उनको देवदूत की संज्ञा दी।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours