हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार जिले के ग्रामीणों को इस समय दोहरी मार से जूझना पड़ रहा है। एक ओर कोरोना महामारी का दुष्प्रभाव ग्रामीण क्षेत्र में ऐसा पड़ा कि प्रतिदिन गांवो में कोई न कोई असमय मौत के मुँह में जा रहा है, तो दूसरी ओर ग्रामीणों को पेयजल संकट से हाहाकार मचा हुआ है। जिसके कारण भोले भाले ग्रामीण ग्राम प्रधान से पेयजल संकट के समाधान की अपेक्षा कर रहे हैं। ग्रामीणों को इस बात में रुचि नही कि ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त हो गया है। जिसके लिये कटारपुर के ग्राम प्रधान नूतन कुमार का कहना है कि एक वर्ष डीपीआर साइन होने के बावजूद अधिकारियों में तालेमल के अभाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की  'हर घर नल जल मिशन योजना' को धरातल पर उतारा नही जा सका। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान नूतन कुमार के अलावा स्थानीय विधायक और जनप्रतिनिधियों की ग्रामीणों की समस्याओं में रुचि ना लेने के जनता में भारी रोष है। कटारपुर-जियापोता ग्राम पंचायत से ग्राम प्रधान ने बताया 1 वर्ष पूर्व उनके क्षेत्र में आदर्श युवा समिति के माध्यम से जल निगम की ओर से सभी ग्राम प्रधानों को बुलाकर बीपीआर साइन करा ली गई थी लेकिन यहां के जनप्रतिनिधि और अधिकारियों में आपसे ताल में ना होने की वजह से यह कार्य प्रारंभ नहीं हो पाया है। जिसका खामियाजा ग्रामवासीयो औऱ उनके पशुओं को भुगतना पड़ रहा हैं। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन कल्याण की जो कल्याणकारी योजनाओं को प्रारंभ करते हैं लेकिन इन्हीं की पार्टी के कुछ जनप्रतिनिधि अपने कर्तव्य के प्रति निष्ठावान न होने के कारण इनके अधिकारी जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील नही है।  जिस वजह से हरिद्वार ग्रामीण की जनता कोरोना और पेयजल संकट के लिये त्राहिमाम त्राहिमाम कर रही है। लक्सर रोड के जियापोता, कटारपुर, अजीतपुर, फेरूपुर, बिशनपुर, धनपुरा, पदार्था, चांदपुर, रानीमाजरा, घोसीपुरा, घिससुपुरा, आदि गांव में पानी की समस्या इस समय गंभीर बनी हुई है क्योंकि जमीन का वाटर लेवल डाउन होने की वजह से नल सूखने लगे हैं। इस वजह से ग्राम वासियों को अपने पशुओं को पानी पिलाने के लिए, खुद पानी पीने के लिए, पशुओं को नहलाने के लिए पानी उपलब्ध नहीं है। इस विषय मे जल संस्थान से एक्सेन मदन सैनी ने बताया कि गतवर्ष 2020 से लेकर अभी तक कोरोना महामारी से निपटने में व्यस्तता के चलते जल योजना में विलम्ब हुवा। लोक डाउन खुलने और सरकारी कामकाज सामान्य होते ही टेंडर पास करके जल्दी ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours