हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। इनर व्हील क्लब हरिद्वार ने कोविड 19 और बच्चो पर प्रभाव में एक जागरूकता सेशन ऑनलाइन आयोजित की है। डॉक्टर अनु लूथरा द्वारा कोविड 19 की दूसरी लहर जिसमें बच्चो को भी अपनी चपेट में लिया है ,इस विषय पर में सभी को महत्वपूर्ण जानकारियां दी। इस ऑनलाइन सेशन का आयोजन क्लब अध्यक्ष विनीता गोनियाल द्वारा किया गया है। सेशन में शहर की प्रतिष्ठित लूथरा नर्सिंग होम की बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अनु लूथरा ने बताया कि कोविड19 से इस वक्त पूरे भारत में  17 प्रतिशत बच्चे प्रभावित है। जिसमें 2 प्रतिशत बच्चे ऐसे है जिन्हे हॉस्पिटल में भर्ती कर विशेष इलाज की जरूरत पड़ रही है। इस महामारी से बच्चों को बचाने का एक मात्र उपाय सावधानी रखना और जितना हो सके बच्चों को इन्फेक्शन होने से बचाना है।डॉक्टर अनु ने बताया कि अगर माता पिता या घर के कोई सदस्य कोरोनावायरस से संक्रमित हो जाए, तो वह बच्चों से दूरी बना कर रखे, उनके पास जाना भी हो तो डबल मास्क और दो गज की दूरी का पालन करें और बार बार हाथो को साफ और सैनीटाइज करे। अगर कोई ब्रेस्टफीडिंग मां कोरोना से संक्रमित हो तो वह माता अपने बच्चे को स्तनपान ना कराए। बच्चे को अन्य मध्यम से दूध दिया जाए। परंतु अगर बच्चा कोरोना संक्रमित हो जाता है तो माता उसे एतिहात के साथ स्तनपान करा सकती है। इस महामारी में बच्चो पर मानसिक समस्या से भी गुजरना पड़ रहा। इसलिए सभी माता पिता यह कोशिश करें की घर का माहोल खुशनुमा हो, न्यूज की अपडेट बच्चों के सामने न देखे, घर के कामों में बच्चो को मशगूल करेें, जिसे उनका समय भी बीतेगा और पारिवारिक बॉन्ड भी मजबूत होगा।जिन बच्चो को अस्थमा, लीवर, हार्ट या किडनी की कोई समस्या है उनका विशेष ध्यान रखना होगा। बच्चो को अगर इन्फेक्शन हो भी जाए तो घबराए नहीं उन्हें  सिम्पटम के हिसाब से उचित परामर्श लेकर दवाई दे, पौष्टिक आहार दे, पर्याप्त नींद दिलवाए बचे को, सकर्तमक उर्जा से और सावधानी से इस बीमारी से लड़ा जा सकता है। बच्चो के लिए एक उचित टाइमटेबल बनाए ताकि बच्चे इस समय का उपवोगकर सके और संयम से इस महामारी की लहर से खुद को बचा सके। अध्यक्ष विनीता गोनियाल ने कहा कि क्लब समय समय पर अलग अलग जानकारों के साथ महत्वपूर्ण टॉपिक्स पर और नए सेशन करता रहेगा और इस महामारी से लड़ने के लिए लोगो को मानसिक तौर से जागरूक और तैयार करता रहेगा। इस सेशन में लोगो के प्रश्नों का उतर भी दिया गया। इस सेशन को लाइव प्रसारण 300 लोगो ने देखा और बाद में भी इस सेशन को 3000 से ऊपर लोगो ने देखा और सराहा है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours