हरिद्वार की गूंज (24*7)

(इमरान देशभक्त) रुड़की। नगर निगम द्वारा कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के चलते सभी वार्डों एवं सार्वजनिक स्थानों पर लगातार सैनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। मेयर गौरव गोयल ने क्षेत्र वासियों से अपील की कि वे कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी एहतियात बरतें तथा सरकार की गाईड लाइन का पालन करते हुए घरों से बाहर भीड़भाड़ वाले इलाकों में ना निकले।उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा पूरी तत्परता से सैनिटाइजर का कार्य प्रमुख स्थानों एवं सभी वार्डों लगातार कराया जा रहा है। नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने बताया कि श्मशान घाट, कब्रिस्तान सहित बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में टैंकर व मोटर स्प्रे पैटियों द्वारा सैनिटाइजेशन का कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि करुणा संक्रमण को आगे बढ़ने से रोकने के लिए जन सहयोग भी आवश्यक है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours