हरिद्वार की गूंज (24*7)

(इमरान देशभक्त) रुड़की। भारतवर्ष की आजादी की प्रथम क्रांति दस मई अट्ठारह सौ सत्तावन की ऐतिहासिक तिथि पर हुए वीर शहीदों की स्मृति में आर्य समाज नंद विहार रुड़की द्वारा चंद पदाधिकारियों ने शहीद स्मारक स्थल ऐतिहासिक वटवृक्ष पर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए यज्ञ संपन्न कराकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम में मेयर गौरव गोयल, विधायक ‌देशराज कर्णवाल झबरेडा, आर्य हरपाल सिंह सैनी ने हवन यज्ञ कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी रोना महामारी के चलते श्रद्धांजलि कार्यक्रम संक्षिप्त तरीके से किया तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अतिथियों द्वारा शहीदों की आत्मा की शांति की प्रार्थना की गयी। इस अवसर पर ज्वाहरलाल आर्य, प्रवेश धीमान,एडवोकेट अनुज सैनी (एडीजीसी हरिद्वार), पुष्पेंद्र आर्य, सुखबीर आर्य, सोनू सैनी,नीरज सैनी, चौ.धीर सिंह, सार्थक गोयल तथा इमरान देशभक्त आदि उपस्थित रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours