हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। एक बार फिर रेल चौकी इंचार्ज खेमेन्द्र गंगवार ने अपराधियों पर शिकंजा करते हुए उनके हौसले पस्त कर दिए हैं मामला ज्वालापुर कैथवाडा मोहल्ला से जुड़ा है। जहां से चोरी हुए सम्मान की बरामदगी पुलिस द्वारा एक कबाड़ी केे यहां से की गई है। आपको बतादे कि ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कोतवाली निरीक्षक प्रभारी के नेतृत्व में प्रभावी कार्रवाई के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है। गठित टीम ने क्षेत्र में खुफिया तंत्र के जरिए अपना जाल बिछाया और सूचना पर मोहल्ला कैथवाडा से इनाम पुत्र सत्तार, उम्र 82 वर्ष, निवासी कैथवाडा कबाड़ी ज्वालापुर, अक्षय पुत्र बबलू उम्र 18 वर्ष निवासी विष्णुलोक कॉलोनी ज्वालापुर, धीरज पुत्र मोतीलाल उम्र 18 वर्ष निवासी विष्णुलोक कॉलोनी ज्वालापुर को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से एक बॉडी चेतक स्कूटर, एक बॉडी एटॉर्नी स्कूटर, 4 टायर मय रिंग, 3 इंजन कटे हुए, 2 स्टेट लोहे के, एक डस्टबिन स्टील की, 30 खिड़की एल्मुनियम शीशा युक्त बरामद की गई है।
 |
|
अभियुक्त इनाम उपरोक्त पूर्व में भी चोरी के सामान खरीदने व बेचने के संबंध में कई बार जेल जा चुका है। अभियुक्त इनाम ने पूछताछ में बताया कि मैं मुनाफा कमाने के लिए चोरी का सामान खरीद लेता हूं। और इसमें जो स्कूटर का समान है वह रहा चलते फेरी वालों से खरीदा था जो मैंने इस स्क्रैप में अलग-अलग काट दिया है। और जो एल्मुनियम की खिड़की हैं वह इन लड़कों ने चोरी कर मुझे बेची है और जो एक डस्टबिन है कुंभ मेले से चोरी हुई थी वह भी मुझे एक फेरीवाले ने बेेची है। वही अभियुक्त अक्षय और धीरज ने बताया कि खिड़कियां हमने बीएचईएल के इंटर कॉलेज से चोरी की है और पहले भी 24 खिड़कियां इनाम कबाड़ी को बेच चुके हैं औ शेष खिड़कियां 6 आज बेचने जा रहे थे। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धारों में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस टीम में रेलवे चौकी इंचार्ज खेमेद्र गंगवार, कांस्टेबल निर्मल, कांस्टेबल अमित गौड, कांस्टेबल रविंद्र नेगी, कांस्टेबल गजेंद्र प्रसाद मौजूद रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours