हरिद्वार की गूंज (24*7)

(नीटू कुमार) हरिद्वार। इस कोरोना संक्रमण ने सबको परेशान किया हुआ है ऐसे में जनप्रतिनिधियों को दायित्व बनता है लोगो कि मदद करना पर हरिद्वार के सांसद ओर विधायक तो गुमशुदा है यंग ब्रिगेड कांग्रेस सेवादल के महानगर अध्यक्ष प्रेम शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड राज्य मे कोरोना संक्रमण अपनी चर्म सीमा पर है, रोज कोई न कोई कोरोना की चपेट मे आ रहा है हरिद्वार की जनता मे भय का माहौल बना हुआ है। लोगो के साथ शासन प्रशासन युद्ध स्थर पर वायरस से लड़ रहा है। लेकिन जनता के वोट से बने सांसद ओर विधायक दोनो ही जनता के बिच से गायब हो गए है, जिस समय हरिद्वार की जनता को दोनों की व्यापारी भाइयो ओर जनता को जरूरत है, ऐसे में केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व केबिनेट मंत्री का कोई अता-पता ही नहीं है। प्रदेश सचिव सुहेल आलम ने कहा कि हरिद्वार मे जनता की जनसंख्या को देखते हुए 20 सालो से लगातार बड़े हॉस्पिटल बनाने की मांग लगातार उठ रही है, लेकिन हरिद्वार विधायक दो बार के मंत्री मदन कौशिक ने हरिद्वार के लिए सिर्फ झूठे वादे करने के अलावा ओर कुछ नहीं किया। पावन धाम के सामने पढ़ी जमीन पर पिछले वर्ष ज़ब हरिद्वार की मेयर ने नगर निगम की जमीन सरकार को हॉस्पिटल बनाने के लिए नि:शुल्क दे दी थी पूर्व मंत्री मदन कौशिक ने एलान किया था एक महीने मे कार्य चालू हो जायेगा न तो इस ओर हरिद्वार सांसद ओर न ही विधायक ने ध्यान दिया ओर न ही अपना वादा पूरा किया।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours