हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। रूड़की के रामपुर में NH-73 के दोनों ओर बनी नाली की समय पर सफाई न होने एवं नाली के कुछ हिस्से को पूर्व प्रधान समेत अन्य ग्रामीणों द्वारा अवैध तरीके से पाट देने के कारण नाली का गंदा पानी सड़क पर आ गया है। जो आने-जाने वाले पैदल यात्रियों एवं दोपहिया सवारों के ऊपर गिरता रहता है। जिसकी मौखिक शिकायत क्षेत्र के निवासियों द्वारा गाँव में मौज़ूद पूर्व एवं वर्तमान जन प्रतिनिधियों को कई बार की जा चुकी है, लेकिन अभी तक समस्या जस की तस बनी हुई है। कोई भी जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान देने को तैयार नहीं है। मौजूदा जनप्रतिनिधियों के उदासीन रवैया के कारण ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours