हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। उत्तराखंड की लोकप्रिय स्वागत सामाजिक संस्था ने वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरदाना आज तक न्यूज़ चैनल एंकर के आकस्मिक निधन पर शोक जताया। वही स्वागत सामाजिक संस्था के संरक्षक वरिष्ठ समाजसेवी नसीम सलमानी ने कहा कि दिन प्रतिदिन कोरोना के चलते पत्रकार जगत के तारे धुंधले होते जा रहे हैं। वही एंकर रोहित सरदाना के निधन से पत्रकारिता जगत को बहुत क्षति हुई रोहित सरदाना के निधन की सूचना से पत्रकारिता जगत एवं समाज में  शोक की लहर दौड़ गई है। उन्होंने कहा पत्रकारिता जगत ने आज फिर एक और सितारा खो दिया है। उन्होंने कहा मीडिया जगत के लिए यह बहुत बड़ी क्षति है। इसकी भरपाई करना नामुमकिन है। संस्था के महासचिव गुल नवाज सिद्दीकी ने कहा कि एक सच्चा और बेझिझकता के साथ पत्रकारिता करने वाले रोहित सरदाना के आकस्मिक निधन से मन बहुत दुखी है।  पत्रकारिता जगत में रोहित सरदाना की कमी हमेशा खलती रहेगी। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे। वही मेहरबान अली ने कहा कि  रोहित सरदाना सिर्फ शरीर छोड़कर गए उनके विचार उनकी पत्रकारिता अब भी पत्रकारों के दिल पर और हमेशा राज करेगी। और उनकी पत्रकारिता से मिली सीख कभी कोई पत्रकार नहीं भूल पाएगा। उनके द्वारा की गई सच्ची पत्रकारिता हमेशा याद रहेगी। संस्था के पदाधिकारी व सदस्यों ने भी अपना दुख व्यक्त कर वरिष्ठ एंकर रोहित सरदाना को विनम्र मुखाजलि दी।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours