हरिद्वार की गूंज (24*7)

(नीटू कुमार) हरिद्वार। पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अशोक कुमार के आदेश के अनुपालन में वरिष्ठ  पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल कु. पी. रेणुका देवी के निर्देशन में गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश एवं जनपद चमोली के रैणी, तपोवन क्षेत्र के ऋषिगंगा नदी में ग्लेशियर टूटने से आयी आपदा में गुमशुदा व्यक्तियों की शिनाख्त के क्रम में गुमशुदा बालक करन पुत्र रामलाल, माता पार्वती देवी निवासी ग्राम सौंन थाना भीमताल जिला नैनीताल उत्तराखंड जो अपने घर से काफी समय पहले कहीं चला गया था और घर वापस नही आया, जो 30 मार्च 2021 राजकीय बालगृह, रोशनाबाद जनपद हरिद्वार में दाखिल था। के संबंध में बालगृह अधीक्षक प्रशांत कुमार शर्मा से वार्ता हुई और उ0नि0 (विशेष श्रेणी) कृपाल सिंह मय कान्स. 455 ना0पु0 अनिल सैनी के द्वारा बालक करन को बिश्वाश में लेकर बातचीत की गई, तो उसने अपना पता ग्राम-सौंन उपरोक्त बताया जब पुलिस कर्मियो द्वारा बालक के परिजन माता आदि से बात की गई, तो बालक करन की माता पार्वती देवी और उसके पिताजी रामलाल के द्वारा नैनीताल से बालक करन को लेने के लिए राजकीय बालगृह रोशनाबाद जनपद हरिद्वार आए और बालक करन को सकुशल देखकर बालक की माता खुश हो गयी। बालक करन के पिता छोटा सा खाने का ढाबा चलाते है। हम पुलिस कर्मियों के द्वारा बालक करन के परिजनों की हर संभव मदद की गई तथा इसके साथ ही जलपान आदि कराया गया बालक करन को बालगृह प्रशासन ने उसके पिता रामलाल व माता श्रीमती पार्वती देवी के सकुशल सुपर्द किया गया। इस नेक कार्य के लिए बालक के परिजनों एवं गांव के लोगो द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस की भूरी भूरी प्रसंशा कर बालगृह प्रसाशन का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours