हरिद्वार की गूंज (24*7)
![]() |
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के दिशा निर्देशन में ज्वालापुर कोतवाली के नेतृत्व में कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत अवैध मादक पदार्थों, सट्टा की रोकथाम के लिए कार्यवाही के तहत 25 अप्रैल को ज्वालापुर पुलिस व सी०आई०यू हरिद्वार की सयुंक्त टीम द्वारा ज्वालापुर क्षेत्र में दो लोगो को ऑनलाइन आई०पी०एल में सट्टा लगाते गिरफ्तार किया है। जिसमे दोनो अभियुक्त ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत के निवासी है, पंकज अरोड़ा पुत्र राजकुमार धिरवाली व कपिल अरोड़ा पुत्र कमल अरोड़ा मालियान निवासी है, जिनके पास से उन्नीस लाख चोरनबे हजार सात सौ इकसठ, (1994761) रुपये मौके पर बरामद हुए है। पुलिस टीम में ज्वालापुर प्रभारी चन्द्र चंद्रकार नैथानी, रेल चौकी प्रभारी खेमेन्द्र गंगवार, उपनिरीक्षक चरण सिंह व सी०आई०यू टीम में प्रभारी रणजीत सिंह तोमर सहित पुलिसकर्मी उपस्थित रहें।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours