हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। हरिद्वार में नाराज संतों ने देर शाम अपर मेलाधिकारी पर हमला कर दिया। जिसमें पुलिसकर्मी को भी पीटा गया। घटना कनखल में बैरागी कैंप में घटी है। आपको बतादे कि महाकुंभ को लेकर बैरागी कैंप में इन दिनों बैरागी अखाड़ों के संत जमा होने लगे हैं। और बैरागी कैंप में अखाड़ो की जगहों पर व्यवस्थाओं को साधु संत नाराज बताए जा रहे हैं। इसको लेकर अपर मेलाधिकारी हरवीर सिंह साधु संतो से वार्ता के लिए बैरागी कैंप पहुंचे थे। उसी दौरान नाराज कुछ संतो ने उन पर हमला कर दिया। और उन्हें घायल कर दिया। बीच-बचाव कराने आए उनके गनर को भी बुरी तरह पीटा गया है। घटना में अपर मेलाधिकारी और उनका गनर घायल हुए हैं। अपर जिलाधिकारी से मारपीट की सूचना पर मेला अधिष्ठान में हड़कंप मचा हुआ है। सूचना पर घटित घटना की गंभीरता को देखते हुए मेला पुलिस और अधिष्ठान के उच्चधिकारी बैरागी कैंप पहुंच गए हैं और अपर मेलाधिकारी हरवीर सिंह से जानकारी जुटाई जा रही है। घटना को लेकर अधिकारियों में नाराजगी बनी हुई है। बैरागी कैंप में भारी पुलिस बल भी तैनात है। वही अखिल अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र गिरी ने घटना की निंदा की है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours