हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
 |
|
(गगन शर्मा) हरिद्वार। टीएसी, बीएसएनएल संचार मंत्रालय, भारत सरकार के सदस्य एडवोकेट अरविंद कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को अपर कुम्भ मेलाधिकारी हरबीर सिंह के हमले की जांच सीबीआई/सीबीसीआईडी/एटीएस से कराने मांग की। श्रीवास्तव ने कहा कि वर्तमान समय में पूर्ण कुंभ मेला हरिद्वार में प्रचलन में है तथा मेले की अवधि 1 अप्रैल 2021 से आरंभ हुई थी। अपर कुम्भ मेलाधिकारी हरवीर सिंह वैरागी कैंप में व्यबस्था का निरीक्षण करने गए। मेले मे हो रही अव्यवस्था, अपूर्णता व अशुद्धता होने के कारण उन्हें कनखल के बैरागी कैम्प में साधु द्वारा घेर लिया गया तथा उनके साथ मारपीट की घटना कारित की गई तथा उनके गनर के साथ भी मारपीट की घटना कारित की गई तथा उन्हे समाचार पत्रों के अनुसार बंधक बना लिया गया बाद में पुलिस दल पहुंचा तब उन्हे छुड़ाया गया। जब इस घटना की जानकारी अधिवक्ता अरविंद श्रीवास्तव को समाचार पत्र के माध्यम से हुई तो उनका हृदय अत्यंत दुखी व व्यथित हुआ। इसके बाद केंद्र सरकार में कानून मंत्री रवि शंकर को भी जांच हेतु पत्र भेजा। उन्होंने कहा कि कुंभ कार्य आरंभ से ही कार्यों को लेकर जनता द्वारा प्रश्न चिन्ह तथा कुंभ कार्य पर अपूर्ण व अशुद्धता का आरोप कुंभ मेला प्रशासन पर लगते आये है। हरिद्वार में हुई इस घटना से आम जनता में भी आक्रोश है। हरिद्वार की जनता उत्तराखंड राज्य और केन्द्र सरकार द्वारा स्वतंत्र निष्पक्ष संस्था जैसे सीबीआई/सीबीसीआईडी/एटीएस से जांच कराना चाहती हैं।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours