हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। आज जनविंद्र चौहान का कोविड-19 के चलते निधन हो गया है, जनविंद्र चौहान पिछले 2-3 हप्ते से देहरादून कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती थे, आपको बताते चले कि बुग्गावाला निवासी वरिष्ठ भाजपा साथी भाई जनविंद्र चौहान उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के करीबी माने जाते थे, जैसे ही लोगो को उनके निधन के बारे में पता चला राजनेताओ से लेकर समाजिक कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गयी। सूत्रों की माने तो जनविंद्र चौहान अपने क्षेत्र के लोकप्रिय नेताओं में से एक थे, ओर उन्हें लोगो से बहुत प्रेम रहता था। ओर वह हर वक्त, हर समय, हर किसी के साथ हमेशा खड़े रहते थे। राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र हरिद्वार की गूंज की टीम उन्हें श्रंद्धाजलि अर्पित करती हैं। भगवान उनके परिवार को शक्ति ओर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours