हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड द्वारा चलाए जा रहे अभियान "ऑपरेशन मुक्ति" के अनुक्रम में तथा एसएसपी हरिद्वार के दिशा निर्देशानुसार व हरिद्वार जनपद में प्रचलित अभियान को सफल बनाए जाने हेतु नोडल अधिकारी अभय प्रताप सिंह क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में आज आकांक्षा स्कूल बीएचईएल सेक्टर-1 हरिद्वार में विशेष बच्चों के साथ ऑपरेशन मुक्ति, भिक्षा नहीं शिक्षा दें के चलते कार्यक्रम में आकांक्षा स्कूल के बच्चों द्वारा भिक्षा नहीं शिक्षा दे। देश को लोगों तक विशेष रुप से प्रेषित किया गया, स्कूल के बच्चों ने कहा जब हम पढ़ाई लिखाई कर कार्य कर सकते हैं और अपने जीवन को स्वावलंबी और स्वाभिमान के साथ जी सकते हैं। तो सड़कों पर भिक्षा मांगने वाले शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बच्चे क्यों नहीं? "ऑपरेशन मुक्ति भिक्षा नहीं शिक्षा दे" मुहिम के लिए बच्चो ने डीजीपी अशोक कुमार आईपीएस उत्तराखंड पुलिस का हार्दिक धन्यवाद प्रकट किया। मृणाली ग्रुप हरिद्वार द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हरिद्वार उत्तराखंड पुलिस टीम से उप निरीक्षक प्रशांत बहुगुणा, उप निरीक्षक प्रीति गवडिया व राकेश आदि मौजूद रहे। ऑपरेशन मुक्ति मृणाली ग्रुप की ओर से अनन्या भटनागर ने मधुर गीत भिक्षा नहीं शिक्षा अपनाओ के द्वारा उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में बच्चों व संपूर्ण जनता को भिक्षावृत्ति में लिप्त हुए बच्चों को शिक्षा की ओर ले जाने के लिए प्रेरित किया। मृणाली ग्रुप की ओर से अध्यक्ष अमीषा पोखरिया, नितिन पोखरिया शादाब सलमानी, आकिब मंसूरी व विकास सिंह आदि मौजूद रहे। माध्यम से बाल भिक्षावृत्ति को रोकने व पूर्णता बंद करने की अपील की गई तथा उत्तराखंड पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान का जनपद में जगह जगह व्यापक प्रचार प्रसार किया गया।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours