हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉo जयपाल सिंह चौहान, किसान मोर्चा के जिला  महामंत्री धर्मेंद्र सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष विकास कुमार ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुआर्बान क्लस्टर के अंतर्गत बनने वाली सीसी मार्गो का उद्घाटन हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के अंतर्गत ग्राम एकड़ कला एकड़ खुर्द चिट्टी कोटि आदि क्षेत्र में किया। इस अवसर पर उन्होंने भगतपुर अबिदपुर ग्राम सभा के ग्राम एकड़ कला और इक्कर खुर्द में 22 सड़कों  का उद्घाटन किया। इस अवसर पर डॉ जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास पर काम करती है। हमारी सरकार के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी योजना के अंतर्गत विकास किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत सभी मार्गों को पक्का  किया जा रहा है। इसी योजना के तहत आज इन सड़कों का उद्घाटन किया गया। 

इस अवसर पर किसान मोर्चा के जिला महामंत्री धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि हरिद्वार ग्रामीण से विधायक और गन्ना मंत्री स्वामी  यतीश्वरानंद ने अपने ग्रामीण क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया हुआ है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की सभी योजनाओं को अपने क्षेत्र में पूर्ण रुप से लागू कराया है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार ग्रामीण में विकास की गंगा बह रही है। सभी लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिला रहा है। इस अवसर पर भगतनपुर  अबीदपुर के उप प्रधान पति अरविंद कुमार, डॉक्टर मुबारिक महावीर सिंह, अमित कुमार, मुन्फैद अली, मुंसिफ अली, सुशील कुमार, पूरण सिंह राणा आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours