हरिद्वार की गूंज (24*7)

(यतेंद्र कुमार) हरिद्वार। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हरिद्वार के द्वारा रविवार को इस विकट संकट की घड़ी में घर घर जाकर मास्क और सैनिटाइजर वितरित किए गए। विद्यार्थी परिषद द्वारा कोरोना महामारी के दौरान चलाए जा रहे हैं सेवा अभियान को एक नए स्तर पर ले जाया गया है, जहां अब अभाविप के कार्यकर्ता घर घर जाकर मास्क और सैनिटाइजर वितरित कर रहे हैं। 20 अप्रैल से चल रहे इस कोविड सेवा अभियान के अंतर्गत आज दो स्थानों पर कोरोना से लड़ने के लिए आवश्यक हत्यार मास्क और सनेटाइजर बांटे। जिसमें गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विश्वविद्यालय कार्य प्रमुख हरि बोरकर के द्वारा विश्वविद्यालय के सभी सुरक्षा कर्मियों को मास्क और सैनिटाइजर दिया गया। और सुरक्षाकर्मियों के बीच कोरोना महामारी से लड़ने के लिए जागरूकता फैलाने का कार्य किया। सुरक्षाकर्मियों ने भी कोरोना महामारी के अनुशासन को ध्यान में रखते हुए सामाजिक दूरी का पालन करा और अभाविप के इस अभियान को एक जागरूकता अभियान बता कर सराहना करी। वहीं दूसरी ओर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व गढ़वाल संयोजक तरुण चौहान एवं वर्तमान नगर सह मंत्री आदर्श कश्यप के द्वारा हरिद्वार के ग्रामीण क्षेत्र नूरपुर पंजन हेड़ी, अजीतपुर, मिस्सरपुर, भगवती पुरम कॉलोनी में ग्रामीण वासियों के घर घर जाकर ढाई हजार से भी ज्यादा मास्क वितरित किए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लगभग 300 से ज्यादा घरों में संपर्क किया उनको सैनिटाइजर वितरित किया एवं इस भयावह कोरोना महामारी के लिए जागरूक किया। अखिल भारतीय विश्वविद्यालय कार्य प्रमुख हरि बोरकर ने कहा की विद्यार्थी परिषद की प्राथमिकता समाज सेवा है। हम केवल क्षेत्र विशेष में ही नहीं अपितु पूरे भारत में जगह जगह जिला अनुसार अपने हेल्पलाइन नंबर जारी करके लोगों की सेवा कर रहे हैं। हमें आशा है आने वाले समय में हम जल्द ही इस महामारी से उभर पाएंगे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जो यह कोविड सेवा अभियान शुरू किया है, निश्चित तौर पर इस अभियान के द्वारा देश की जनता एवं कोरोना से पीड़ित मरीज राहत का अनुभव करेंगे। उन्होंने कहा कि हमें लोगों से हाथ मिलाने से बचना है ना कि उनका हाथ थामने से यदि ऐसी विकट स्थिति में इस देश के युवा अपने घरों में बैठे रहेंगे तो कहीं ना कहीं इस भयानक बीमारी से बाहर निकल पाना मुश्किल हो जाएगा, परंतु अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का एक-एक कार्यकर्ता इस समय समाज के बीच में और कोरोना मरीजों के बीच में रहकर उनकी सेवा का कार्य करता है निश्चित तौर पर आने वाले वक्त में भी प्रकार के सेवा कार्य हम करते रहेंगे। वहीं दूसरी ओर विद्यार्थी परिषद के पूर्व गढ़वाल संयोजक तरुण चौहान ने कहा की ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी कोरोना को लेकर जागरूकता का अभाव है, इसीलिए आज हमने हर घर जाकर ग्रामीण वासियों से इस बीमारी के संबंध में जानकारी साझा करी है एवं उनको उसके बचाव के उपाय बताते हुए मास्क और सैनिटाइजर वितरित किए हैं। इस मौके पर प्रदेश मंत्री काजल थापा, जिला संयोजक राहुल चौधरी, नगर संगठन मंत्री ईशा बदलवाल, प्रदेश शोध कार्य प्रमुख चर्चित बालियान, अतुल चौहान, सौरभ चौहान, पंकज चौहान, दीपा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours