हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। हरिद्वार की लक्सर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। कोतवाल प्रदीप चौहान ने बताया उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक द्वारा चलाए जा रहे नशीले मादक पदार्थों की रोकथाम व आरोपियों की धरपकड़ में हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश अनुसार क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया अभियान के तहत एसआई मनोज कुमार पुलिस टीम के साथ अकोढा गांव के पुल के पास चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान उन्होंने 5 ग्राम स्मैक के साथ अभियुक्त जुल्फकार उर्फ बिल्लू पुत्र खलील निवासी खड़ंजा कुतुबपुर को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। और आज उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम, में एसआई मनोज कुमार, कांस्टेबल बलवीर, कांस्टेबल सुनील, कांस्टेबल अब्बल सिंह आदि शामिल रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours