हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(गगन शर्मा) हरिद्वार। अखिल भारतवर्षीय योगी नाथ उपाध्याय समाज का हरिद्वार के पंजनहेड़ी गांव में सम्मेलन आयोजित किया गया। कोविड 19 गाइड लाइन का पालन करते हुवे कार्यक्रम में चुनिंदा व्यक्तियों ने ही भाग लिया। इस समारोह में पंजाब से कुंम्भ मेले में सम्मलित होने आये महंत योगी बादल नाथ का फूल माला और अंगवस्त्र पहनकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतवर्षीय योगी नाथ उपाध्याय समाज के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन सुभाष चन्द्र योगी ने कहा कि आजकल कुछ न्यूज़ चैनल वाले "गोरख धंधा" शब्द का अपने समाचार में प्रयोग करते हैं। जिसका उन्हें भविष्य में कानूनी जवाब देना होगा। यह योगी समाज के गुरु गोरखनाथ का अपमान है जिसे किसी भी हाल में सहन नही किया जायेगा। लक्सर क्षेत्र से आये विजय उपाध्याय ने कहा कि समाज के सुखद भविष्य हेतु वो सदैव अपना हर सम्भव सहयोग देते रहेंगे। मिस्सरपुर निवासी अरुण उपाध्याय ने कहा समाज के लोगो की उन्नति तभी सम्भव है जब वो मुश्किलों को हराकर जीवन मे संघर्ष करेगे। ज्वालापुर तहसील के अधिवक्ता राजकुमार उपाध्याय ने कहा कि महंत योगी बादल नाथ ने हरिद्वार आकर हम सभी को अपना आर्शीवाद दिया ये उनके लिये शौभाग्य की बात है। खानपुर से आये डॉक्टर संजय उपाध्याय ने समाज के उत्थान के लिये शिक्षा के महत्त्व पर जोर दिया। इस अवसर पर पत्रकार गगन शर्मा ने भूतपूर्व सैनिक कैप्टन सुभाषचंद्र योगी को सम्मानित करते हुवे अमरूद का पौधा उपहार स्वरूप दिया। जिसे वहाँ आये देव उपाध्याय, प्रशांत उपाध्याय, सोनू उपाध्याय आदि ने वरिष्ठ सदस्यो के साथ मिलकर पौधारोपण किया। विक्रम उपाध्याय ने इस समारोह को सफल बनाने में अपना सराहनीय योगदान दिया। इस भव्य कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन सुभाष चन्द योगी, प्रदेश सहलाकर एडवोकेट राजकुमार उपाध्याय, लक्सर क्षेत्र से विजय उपाध्याय, उत्तराखंड क्रांति दल से किसान प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष संजय उपाध्याय, देहरादून से देव उपाध्याय, अरुण उपाध्याय, महकार उपाध्याय के अतिरिक्त योगी समाज के अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours