हरिद्वार की गूंज (24*7) 

(गगन शर्मा) हरिद्वार। उत्तराखंड क्रांति दल के किसान प्रकोष्ठ से जिलाध्यक्ष डॉक्टर संजय उपाध्याय ने उस समाचार का खंडन किया है जिसमे दर्शाया गया था कि देहरादून किसी कार्यक्रम में उन्होंने उत्तराखंड क्रांति दल से त्यागपत्र देकर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। संजय उपाध्याय ने कहा कि वो यूकेडी के सच्चे और ईमानदार कार्यकर्ता है उन्हें पार्टी बदलने की कोई जरूरत नही पड़ी है। कुछ लोग उनकी छवि को धूमिल और अपने चेहरे को चमकाने के उद्देश्य से यह किसी की शरारत रही है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके द्वारा कांग्रेस या अन्य किसी की मीटिंग मे भी उन्होंने भाग नही लिया है। यह तो यूकेडी और संजय उपाध्याय को बदनाम करने की साजिश है। जिसके लिये वह जल्दी ही कानूनी कार्यवाही करने की योजना बना रहे हैं।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours