हरिद्वार की गूंज (24*7)

(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। महाकुंभ हरिद्वार में आज तीसरा शाही स्नान है, ओर इसी को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है, तो वही दूसरी ओर आम नागरिक भी प्रशासन का सहयोग करने में पीछे नहीं हट रहे, बल्कि हर तरह से यातायात को नियंत्रण करने के लिए आम नागरिक भी अपनी भागीदारी दे रहे। जिससे कि कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी परेशानी का सामना ना करना पड़े, ओर दिव्य भव्य कुंभ संपन्न हो। आने वाले श्रद्धालु अच्छा संदेश हरिद्वार से लेकर जाए, वही हरिद्वार के सिंहद्वार चौक पर देखा गया कि ट्रैफिक व्यवस्था को कंट्रोल करने में अपना पुरा योगदान दे रहे आम नागरिक। प्रशासन का सहयोग करने वालो मे टिबड़ी निवासी विशाल कुमार ने बताया कि हम सब प्रशासन के साथ अपनी पूरी भागीदारी निभा रहे हैं, ओर ट्रैफिक कंट्रोल करने में मदद कर रहे है हम चाहते है कि सभी आगे आकर अपना सहयोग प्रशासन को देना चाहिए जिससे कि कुंभ मेला सकुशल संपन्न हो। इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ ड्यूटी करने वालो कमलजीत राजपूत, धर्मेंद्र, करण बाल्मीकि, कपिल शर्मा व सन्नी आदि मौजूद रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours