हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर में 84 यूनिट बीएन एन०सी०सी रुड़की के कमान अधिकारी कर्नल राजेंद्र सिंह के निर्देशन में किसान विद्यालय इंटर कॉलेज के सीनियर व जूनियर डिवीजन के एन०सी०सी के कैडेट्सो ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत एक कार्यक्रम आयोजित कर नगर में जन जागरूकता रैली निकाली। रैली को विद्यालय के प्रधानाचार्य जयप्रकाश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वही लेफ्टिनेंट अश्वनी कुमार और केयर टेकर अनुज के नेतृत्व में कोविड-19 महामारी की गाइडलाइन का पालन करते हुए कैडेट्सो ने नगर भ्रमण पर जन जागरण का कार्य भी किया। और वर्तमान में कोरोना संक्रमण के मद्देनजर स्वच्छता के महत्व और आवश्यकता के बारे में व्यक्तिगत रूप से लोगों को जागरूक किया गया और अधिकारी गणों द्वारा कोविड-19 के नियमो, स्वच्छ पर्यावरण स्वच्छ जल आदि के बारे में कैडेट्सो को भी विस्तार पूर्वक जानकारियां दी गई। इस मौके पर प्रवक्ता संजय कुमार, मधुसूदन शास्त्री, प्रमोद कुमार, पूनम पांण्डेय, अवधेश बिष्ट, नरेंद्र सिंह, कविंद्र सिंह आदि ने अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours