हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। हरिद्वार में चल रहे महाकुंभ मेले के दौरान मेले को सफलतापूर्वक  संपन्न कराने के लिए ड्यूटी दे रहे कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं को कुंभ मेला अधिकारी आईजी संजय गुंज्याल ने सम्मानित करते हुए उन्हें बधाई दी है। बता दें कि हरिद्वार में आयोजित महाकुंभ मेले में पुलिस प्रशासन के सहयोग करने के लिए कांग्रेस स्वयं सेवकों को पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने स्पेशल पुलिस ऑफिसर नियुक्त किया था और इस दौरान सभी कांग्रेस स्वयं सेवक लगातार अपने क्षेत्र में कर्तव्य पूर्ण निष्ठा के साथ शाही स्नान को सफलता पूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस का सहयोग करते हुए अपनी ड्यूटी पर तैनात रहे। उसी क्रम में आज हर की पैड़ी पर कुंभ मेला अधिकारी आईजी संजय गुंज्याल ने कांग्रेस सेवादल के हरिद्वार जिला ग्रामीण अध्यक्ष डॉ इलमचंद चौहान व हरिद्वार महानगर अध्यक्ष नितिन कौशिक सहित पूरी टीम को थरमस देकर सम्मानित किया और महाकुंभ का तीसरा शाही स्नान सफलतापूर्वक संपन्न होने पर बधाई दी। वहीं कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी ने उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कांग्रेस सेवादल महाकुंभ मेले को शांति पूर्वक संपूर्ण कराने में हर वक्त पुलिस प्रशासन के सहयोग में खड़ा हैं। इस मौके पर दीपक अरोड़ा, वीर सिंह, मंजू रानी, पराग मिश्रा, कैलाश भट्ट, मधुकांत गिरी, शिवम गिरी आदि मौजूद रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours