हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। ब्लॉक बहादराबाद के गांवों में 45 साल से ऊपर की जनता को कोरोना वैक्सिन लगनी शुरू हो गयी है। जिसके अंतर्गत ग्राम पंचायत कटारपुर मे 94 महिला व पुरुषों ने वैक्सिन लगवाई। मुस्लिम समुदाय में रोजा और जुमे की नमाज के बावजूद काफी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने वैक्सीन लगवाने में रुचि ली। ग्राम प्रधान नूतन कुमार ने बताया कि अभी गांव में काफी संख्या में वैक्सिन की डोज लेनी बाकी है, उन व्यक्तियों को फिर से वैक्सीन लगाने का कार्य किया जाएगा। एमएलएचपी प्रियंका डबराल ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति कोरोना महामारी से बचने के लिये यह वैक्सिन लगवानी चाहिए। एक व्यक्ति जो कि बुखार से पीड़ित था उसको वैक्सिन लगाने से मना कर दिया। उसे स्वथ्य होने के बाद आने को कहा गया। इस अवसर पर एएनएम पूजा गुप्ता, एएनएम प्रियंका डबराल, एमएलएचपी अल्पना चौहान, आशाओ में पूनम कुमारी, ममता देवी, पिंकी और सुमन ने अपना सहयोग दिया।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours